Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

IPL 2026: 18 साल बाद भी खिताब न जीतना दुख देता है, केकेआर से हार के बाद बोले वेणुगोपाल राव

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने माना कि 18 सालों में आईपीएल का खिताब ना जीतना दुख देता है। उन्होंने इस निराशाजनक सीजन का कारण सभी विभागों में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को बताया। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से हारने के बाद कैपिटल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गईं, जो इस सीजन में उनकी सातवीं हार थी।

डीसी और पंजाब किंग्स ही ऐसी दो टीमें हैं जिन्होंने अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। कैपिटल्स का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में रहा, जब वो अपने पहले फाइनल में पहुंचकर उप-विजेता रहे। उस सीजन में उन्हें मुंबई इंडियंस से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

2011-2013 के बीच डीसी के लिए खेल चुके राव ने कहा, "जाहिर है, क्रिकेट में 18 साल बाद यह दुखद है। जब मैं अपने खेलने के दिनों को याद करता हूं, तो मैं हमेशा जीतना चाहता था लेकिन अब, प्रशासनिक और कोचिंग पक्ष में आने के बाद, मैं इस प्रक्रिया से अभी भी बहुत कुछ सीख रहा हूं।"