हर व्यक्ति का सपना होता है अपने घर को अंदर और बाहर से खूबसूरत बनाने का। इसके लिए लोग अपने घरों में अलग-अलग तरह की चीजें लगाते हैं। कई लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे पर सूर्य की प्रतिमा लगाना बेहद पसंद करते हैं। इस तरह से घर के मुख्य द्वार पर सूरज की प्रतिमा लगाना सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ही होता है या इसके पीछे कोई ज्योतिष लाभ भी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
कई वास्तु दोषों से मिलती है मुक्ति
सूर्य देव को शक्ति का भंडार और सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। वे हर तरीके के ऊर्जा को चलाने वाले हैं। सूर्य देव के ऊर्जा से सभी ग्रहों को रोशनी और गर्माहट मिलती है। धरती पर जीवन भी सूर्य की वजह से ही चलता है। कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर सूर्य देवता की प्रतिमा लगाने से शनि के बुरे प्रभाव को कम किया जा सकता है। सूर्य देव की प्रतिमा लगाने से गुरू चांडाल दोष और पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। इस प्रतिमा से कुंडली में कमजोर बृहस्पति को मजबूत किया जा सकता है। सूर्य देव की प्रतिमा मेन दरवाजे पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है उन लोगों को घर के दरवाजे पर प्रतिमा को लगाना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और नाकारत्मक ऊर्जा भी खतम होती है। इस उपाय को करने से बीमारियां दूर भागती हैं और काम में बार-बार आ रही रुकावट भी दूर होती है। इस उपाय को करने से दिमाग भी शांत होता है।
किस दिशा में लगाना चाहिए
हमेशा पूर्व दिशा में ही सूर्य की प्रतिमा लगाना शुभ माना जाता है। एक बार स्थापना के बाद उस प्रतिमा की सफाई करनी चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए सूर्य देव की प्रतिमा
जिन लोगों का कारोबार कबाड़, तेल और लोहे का हो उन्हें ये प्रतिमा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। दरअसल लोहे और कबाड़ को शनि से जोड़ा जाता है, जिनका सूर्य से छत्तीस का आंकड़ा है। ऐसे में सूर्य की प्रतिमा लगाकर आप नुकसान उठा सकते हैं।