Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

वाराणसी का काशी विश्वनाथ धाम महाकुंभ 2025 से पहले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में भाग लेने के बाद श्रद्धालु अपनी आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ाते हुए वाराणसी भी पहुंच सकते हैं। श्रद्धालुओं की संभावित काशी यात्रा को देखते हुए काशी विश्वनाथ धाम के अधिकारी उनके स्वागत और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए हर तरीके की कोशिश कर रहे हैं।

इसमें मौजूदा बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने और भीड़ के प्रभावी प्रबंधन के साथ आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मंदिर श्रद्धालुओं के आने के लिए जरूरी तैयारियों में लगा हुआ है, उनके लिए संभावित व्यवस्थाएं पहले से ही तय कर ली गई हैं ताकि काशी आने पर उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। महाकुंभ मेला इस साल 13 जनवरी को शुरू होगा और 26 फरवरी को खत्म होगा। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से इस माहकुंभ मेले में लगभग 40 करोड़ लोगों के प्रयागराज आने की उम्मीद है।