Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

फिरोजाबाद से कांवड़ यात्रा में शामिल हुए दो मुस्लिम युवक, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से दो मुस्लिम युवक हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के लिए 125 लीटर गंगा जल लेकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। साजिद खान और सनी खान हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।  

25 साल के साजिद खान और 22 साल के सनी 151 किलो वजनी कांवड़ लेकर कछला गंगा घाट से बटेश्वर की ओर बढ़ रहे हैं। साजिद खान और सनी 14 जुलाई को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।