Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

रिमझिम बारिश से शुरु हुआ सावन का महीना, भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र और जल चढ़ा कर किया पूजन

नोएडा में सावन महीने की शुरुआत रिमझिम बारिश के साथ हुई, बारिश के वावजूद सुबह से ही नोएडा के मंदिर और शिवालयो में भक्ति पहुंचने लगे थे और भगवान शिव की पूजा उपासना करने के साथ शिवलिंग पर बेलपत्र और जल चढ़ा कर पूजन करते नज़र आए। 

नोएडा के सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लग गया था। शिवलिंग पर पंचामृत, बेल-पत्र, आक के पुष्प अर्पित कर भक्तों ने पूजन किया। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य वीरेंद्र नंदा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार सावन का महीना शिव को बहुत प्रिय है। उनकी उपासना करने से हर समस्या का निवारण होता है साथ ही सावन में महादेव का नाम जपने से जीवन में शांति सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

मुख्य पुजारी संतान धर्म मंदिर ने बताया कि सावन के महीने का हर दिन, विशेष रूप से सावन के सभी सोमवार और 16 सोमवार के खास दिन भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से जीवन की हर समस्या का निवारण मिलता है। साथ ही सावन में महादेव के नाम का जप करने से भी जीवन में शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इस महीने में भगवान शिव अपने हर भक्त की सभी तरह की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। सावन महीने का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ होगा।