Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

पटना में PM मोदी के नाम पर बनेगा मंदिर, बिहार ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला

बिहार राज्य ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की पहली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर पटना में मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे बैठक में मंजूरी दे दी गई। यह प्रस्ताव बोर्ड के सदस्य राजन सिंह की ओर से रखा गया था। राजन सिंह के मुताबिक, ट्रांसजेंडर समुदाय को लंबे समय तक समाज में वह सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाए, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे उनकी सामाजिक पहचान और अधिकारों को मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण और अधिकारों के लिए किए गए प्रयासों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में पटना में मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। हालांकि, मंदिर के निर्माण की जगह और अन्य औपचारिकताओं को लेकर आगे की प्रक्रिया पर जानकारी अभी सामने नहीं आई है।