Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

5 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज का दौरा कर सकते हैं. उनके इस संभावित दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है. प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान संगम क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं. प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं.

22 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान योगी कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी. इसके बाद 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ में शिरकत करेंगे. उनके कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हो चुका है, जिसमें संगम स्नान, गंगा पूजन और अधिकारियों के साथ बैठक शामिल है. गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. शहर के प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

उपराष्ट्रपति के 1 फरवरी को प्रयागराज में संगम पर पवित्र डुबकी लगाने की संभावना है. इसके साथ ही महामहिम राष्ट्रपति का 10 फरवरी को प्रयागराज दौरा संभावित है. राष्ट्रपति के दौरे के दौरान वे शहर में आयोजित कुछ प्रमुख कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं. इन उच्च पदस्थ नेताओं के आगमन के चलते प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों को उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया गया है.

अतिविशिष्ट महानुभावों के दौरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है. प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. विशेष सुरक्षा टीमों को एक्टिव किया गया है. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के हर पहलू पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग करने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है.