Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

'Hanuman Ansh' की विदेशों में रिलीज की तैयारी, 11 सितंबर से दुनियाभर में दिखाई जाएगी फिल्म

संत नीब करौरी बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब भारत के बाद अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचने जा रही है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को विदेशी बाजारों में रिलीज होगी। फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म नीब करौरी बाबा, जिन्हें भक्त प्यार से महाराज जी कहते हैं, के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है। बाबा को उनके अनुयायी भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं। उनकी शिक्षाओं में प्रेम, भक्ति और सेवा को खास महत्व दिया गया।

‘हनुमान अंश’ भारत में पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब फिल्म को विदेशों में रिलीज करने की तैयारी है। होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि महाराज जी की आध्यात्मिक यात्रा अब देश की सीमाओं से आगे दुनिया तक पहुंचेगी। फिल्म 11 सितंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिलीज होगी।

नीब करौरी बाबा की शिक्षाओं का प्रभाव भारत के बाहर भी देखने को मिला है। एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स 1974 में आध्यात्मिक मार्गदर्शन की तलाश में भारत आए थे और उनका संबंध महाराज जी की आध्यात्मिक परंपरा से भी बताया जाता है। इसके बाद मार्क जुकरबर्ग ने भी स्टीव जॉब्स की सलाह के बाद उत्तराखंड स्थित कैंची धाम का दौरा किया था। हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स भी नीब करौरी बाबा को अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर प्रभाव डालने वाला बता चुकी हैं।

फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने किया है। ‘हनुमान अंश’ की कहानी भारत की संत परंपरा और प्रेम, सेवा व भक्ति के संदेश पर आधारित है।

फिल्म में बाबा के उस सरल संदेश को केंद्र में रखा गया है—“सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो, सबको भोजन कराओ और राम को याद करो।” कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने इसे “2026 की सबसे बड़ी सफलता की कहानी” बताया है। अब फिल्म 11 सितंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने जा रही है।