Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अयोध्या में भव्य रामलीला की तैयारियां शुरू, 170 फीट लंबे रावण के पुतले का होगा दहन

UP: उत्तर प्रदेश में रामनगरी अयोध्या में भव्य रामलीला का सातवां संस्करण इस साल 22 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रामलीला समिति से जुड़े लोगों और साधु-संतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ भूमि पूजन हुआ।

अयोध्या की रामलीला दशहरा उत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के बीच बेहद खास बन चुकी है। यही वजह है कि इस साल इसका सीधा प्रसारण सोशल मीडिया चैनलों पर किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस साल दर्शकों की संख्या पिछले साल के 45 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।

अयोध्या में होने वाली रामलीला की एक खास बात ये भी है कि इसमें बॉलीवुड और टेलिविजन जगत के मशहूर कलाकार किरदार निभाते दिखते हैं। इस साल भी दर्शकों को हिंदी फिल्म और टीवी उद्योग के कई मशहूर अभिनेताओं को मुख्य भूमिका निभाते हुए देखने का मौका मिलेगा। अयोध्या के दशहरा उत्सव में रामलीला के अलावा भी बहुत कुछ खास है। यहां रावण का 170 फीट लंबा पुतला बनाया जाएगा।