Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

फतेहपुर में लव जिहाद का नया मामला, हिंदू लड़की को बनाया अनाया फातिमा, हिंदू संगठनों का थाने पर प्रदर्शन

फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू युवती के जबरन धर्मांतरण और निकाह का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि एक समुदाय विशेष का युवक, जो मुंबई में रहता है, उसने पहले युवती को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसका ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन करवाया। धर्म बदलने के बाद युवती का निकाह भी करवा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी इकबाल का बेटा नदीम मुंबई में रहकर काम करता था। वहां उसकी मुलाकात घाटकोपर निवासी मौसमी हजारिका नाम की हिंदू युवती से हुई। आरोप है कि नदीम ने मौसमी को प्रेमजाल में फंसाकर न केवल उसका ब्रेनवॉश किया, बल्कि कुछ ही दिनों में उसका धर्म भी बदलवा दिया।

बताया जा रहा है कि युवती का धर्म परिवर्तन कर उसे मौसमी से अनाया फातिमा बना दिया गया। इसके बाद मुंबई में ही काजी मोहम्मद इस्लाम और अन्य पांच लोगों की मदद से उसका निकाह करा दिया गया। निकाह के बाद नदीम युवती को अपने पैतृक गांव मवई ले आया।

16 अप्रैल को जब यह जानकारी हिंदू संगठनों को मिली तो उन्होंने स्थानीय पुलिस से मामले की शिकायत की। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने पर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर नारेबाजी की और जमकर प्रदर्शन किया। बजरंग दल के जिला सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। वहीं, हिंदू नेता नरेंद्र ने इसे लव जिहाद का गंभीर मामला बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बाद में हरकत में आते हुए नदीम समेत छह आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।