Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

चार धाम यात्रा के दौरान मंदिरों में नहीं बना सकेंगे रील, मोबाइल फोन और कैमरों पर लगा बैन

Uttarakhand: इस साल से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और कैमरों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने पत्रकारों को बताया कि मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और कैमरों की अनुमति देने से दर्शन में कई दिक्कतें आ रही थीं। इसे ध्यान में रखते हुए, मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और कैमरों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है।

पांडे ने कहा कि राज्य की चार धाम यात्रा एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहां लोग भक्ति भाव से आते हैं। उन्होंने कहा, "श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश करने से पहले अपने मोबाइल फोन और कैमरे जमा करने होंगे और मंदिर से बाहर निकलने के बाद वे मंदिर को बैकग्राउंड में रखकर अपनी तस्वीरें और वीडियो ले सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को निर्देश दिया गया है कि वे श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और कैमरों को सुरक्षित रखने के लिए मंदिर परिसरों में अलग से व्यवस्था करें।

आयुक्त ने कहा कि पिछले तीर्थयात्रा मौसम के दौरान राज्य के चार धामों- गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। उन्होंने कहा कि इस साल तीर्थयात्रा को और भी सुचारू और आसान बनाने के प्रयास किए जाएंगे।