Breaking News

पश्चिम बंगाल के फालता में टीएमसी नेता जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट में घुमाया     |   ईरान ने अमेरिकी हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक बंद रहेगा: पर्शियन गल्फ वॉटरवे मैनेजमेंट अथॉरिटी     |   '2047 तक विकसित भारत का संकल्प‘, NDA की बैठक में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘पीएम मोदी ने देशहित को हमेशा ऊपर रखा’, NDA की मीटिंग में अमित शाह ने कहा     |  

J-K: सालाना मचैल माता तीर्थयात्रा फिर से शुरू, किश्तवाड़ में पिछले साल आई बाढ़ के बाद लगाई थी रोक

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती गांव में अचानक आई बाढ़ को लगभग एक साल पूरा हो गया है। अलग-अलग अनुमानों के मुताबिक, इस दौरान करीब 40 से 65 लोगों की जान चली गई थी। ये गांव, मचैल माता मंदिर की सालाना तीर्थयात्रा के दौरान रास्ते में पड़ता है।

बाढ़ के एक साल बाद, तीर्थयात्रा फिर से शुरू हो गई है,किश्तवाड़ जिले के पाद्दर इलाके में मौजूद इस मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचा शुरू हो गया है। इस साल, अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों को पहले से और बेहतर किया है। श्रद्धालुओं की निगरानी और आपातकालीन स्थितियों में तुरंत मदद पहुंचाने के लिए पहचान पत्र रखना अनिवार्य कर दिया है।

पिछले साल आई आपदा के बावजूद लोगों की आस्था मजबूत बनी हुई है। श्रद्धालुओं को इस साल मचैल माता मंदिर में पिछले साल की तुलना में ज्यादा तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।