Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

गुरु पूर्णिमा महोत्सव: वराह भगवान की शोभायात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

हाथोज धाम स्थित श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत सोमवार को भगवान श्री वराह की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह आयोजन हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज के सान्निध्य में हुआ।

Ggbzcvb

शोभायात्रा श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर से शुरू होकर हाथोज के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें भगवान श्री वराह की सुंदर झांकी, बैंड-बाजे, धार्मिक झंडे और भजन-कीर्तन आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक माहौल में डूब गया। शोभायात्रा के रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने भगवान श्री वराह की आरती भी उतारी और उनका आशीर्वाद लिया।

gfbdbdbvxc

इस मौके पर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा से ही जीवन में ज्ञान, भक्ति और आत्मकल्याण का मार्ग मिलता है। उन्होंने कहा कि राम नाम संकीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे समाज में धर्म, संस्कार, सेवा और एकता की भावना भी बढ़ती है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान संत-महात्माओं के सान्निध्य में भजन-कीर्तन और कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे दिन हाथोज धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और मंदिर परिसर 'जय श्रीराम' और 'जय श्री वराह भगवान' के जयकारों से गूंजता रहा।

DSBbvs