Breaking News

पाक बनाम न्यूजीलैंड सुपर आठ मुकाबला बारिश की भेंट, दोनों टीमों को एक-एक अंक     |   वायु गुणवत्ता आयोग का सख्त आदेश, प्रदूषणकारी उद्योगों के लिए नई उत्सर्जन सीमा लागू     |   समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव को मिली जमानत     |   पंजाब के सरकारी स्कूलों के 300 से अधिक छात्रों ने JEE Mains 2026 की परीक्षा पास की: शिक्षा मंत्री     |   लाल किला अब सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा: ASI     |  

सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामीजी के मार्गदर्शन में सजा गोवा स्पिरिचुअल फेस्टिवल

पणजी: गोवा स्पिरिचुअल फेस्टिवल 2026 का आयोजन 19 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक गोवा के विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। छह दिवसीय इस भव्य उत्सव का नेतृत्व सद्गुरु फाउंडेशन द्वारा गोवा सरकार के सहयोग से पद्मश्री ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामीजी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

उत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रमोद सावंत को “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से गोवा सरकार द्वारा आधारभूत संरचना, मानव संसाधन और आध्यात्मिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की अंतरराष्ट्रीय सराहना के रूप में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि यह पुरस्कार उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि गोवा सरकार के मंत्रिमंडल और समस्त गोवावासियों का सम्मान है। उन्होंने आध्यात्मिक क्षेत्र में राज्य की प्रगति का श्रेय स्वामीजी के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि सरकार भविष्य में भी गोवा स्पिरिचुअल फेस्टिवल के आयोजन में हर संभव सहयोग देगी।

पणजी स्थित ताज विवांता में आयोजित “गोवा विज़न” कार्यक्रम के दौरान “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” द्वारा मुख्यमंत्री को औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। स्वामीजी ने कहा कि डॉ. सावंत के नेतृत्व में राज्य में चल रहे विकास कार्यों की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई है और उनके नेतृत्व में गोवा ने आधारभूत, मानवीय और आध्यात्मिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

कार्यक्रम के दौरान गोवा स्पिरिचुअल एंबेसडर, आउटस्टैंडिंग इंडस्ट्री इम्पैक्ट अवॉर्ड, यूथ इंटरप्रेन्योर अवॉर्ड और लिगेसी लीडरशिप अवॉर्ड सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान भी प्रदान किए गए।

इस मौके पर संजय गिरि (मुख्य संपादक एवं व्यवस्थापकीय संचालक, नेटवर्क 10) को भी स्वामीजी ने सम्मानित किया और सनातन परंपरा के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में देश-विदेश के अनेक आध्यात्मिक गुरु, उद्योगपति और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें श्रीपाद नाईक, डॉ. राजराजेश्वर गुरुजी, स्वात्मानंद स्वामीजी, तरुण जैन, डॉ. स्वप्निल नागवेकर, वीणा उपाध्याय, किरण कुमार शिरिकोंडा और एडवोकेट ब्राह्मीदेवीजी सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।