Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

‘बम बम भोले’ के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, एलजी मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

अमरानाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्रीराम मंदिर से बड़ी संख्या में साधु-संतों का जत्था गुरुवार को पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।

यात्रा पर निकलने से पहले संतों और श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के जयकारे लगाए और सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की। वहीं अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को रवाना करने से पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा अर्चना की। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया कि हर-हर महादेव। बाबा बर्फानी के पवित्र धाम की यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि श्री अमरनाथ जी की यात्रा एक आध्यात्मिक जागृति है। इस पवित्र रास्ते पर उठाया गया हर कदम बाबा अमरनाथ के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण का प्रमाण है। सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, मंगलमय और आध्यात्मिक आनंद से परिपूर्ण हो, ऐसी कामना है। भगवान शिव हम सभी पर कृपा बनाए रखें। 

अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और साधु-संतों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्रीराम मंदिर से बड़ी संख्या में साधु-संतों का जत्था गुरुवार को पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले संतों और श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के जयकारे लगाए और सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की। 

अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बनिहाल में भारतीय सेना ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कई रणनीतिक स्थानों पर अतिरिक्त जवानों और नए सुरक्षा पोस्टों की तैनाती की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी, एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग और चौबीसों घंटे सतर्कता बरती जा रही है। 

अमरनाथ यात्रियों को ले जा रहे 300 वाहन पहलगाम में बेस कैंप की ओर बढ़ रहे हैं। 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ गुफा मंदिर की 57 दिनों की तीर्थयात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया।