Breaking News

वेस्ट एशिया संकट पर IGoM की चौथी बैठक, PM मोदी ने जोखिम कम करने के कदमों पर दिया जोर     |   अमेरिका के साथ अगले दौर की बातचीत की तारीख तय नहीं: ईरान     |   राहुल गांधी को बड़ी राहत: दोहरी नागरिकता मामले में FIR पर रोक, HC ने नोटिस देने को कहा     |   होर्मुज में ईरानी प्रतिबंध के बीच हुई गोलीबारी के बाद भारतीय टैंकरों ने रास्ता बदला     |   होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों ने दी गोलीबारी की सूचना     |  

पांचवें वार्षिक श्री सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन, भक्ति के रस में डूबे भक्त

1 जनवरी 2026 को रजत विहार, सी ब्लॉक, सेक्टर-62 स्थित शिव शक्ति मंदिर में यूनाइटेड रजत विहार परिवार द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या के साथ भंडारा भोजन प्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। यह ग्रेगोरियन नववर्ष के पहले दिन लगातार पांचवां वार्षिक आयोजन पूर्व आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में सामाजिक कार्यों में संलग्न डायनामिक टीम के सदस्यों और यूनाइटेड रजत विहार परिवारों के सहयोग से समाज में सुख, शांति, समृद्धि और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संपन्न कराया गया।

राजीव शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 2022 में मित्रों के साथ इस उद्देश्य से शुरू किया था कि हम सभी सनातनी इस ग्रेगोरियन नववर्ष का प्रारंभ इधर-उधर पार्टियाँ न मनाकर अपने धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों के साथ भगवान श्री राम जी और श्री हनुमान जी की पूजा-आराधना करके सनातन धर्म और संस्कृति की जड़ों को और मजबूत किया जाए, जिससे समाज में और नई पीढी में सकारात्मकता का संचार हो। 

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित घनश्यामचार्य चतुर्वेदी द्वारा पूजन करा कर हुआ, फिर पंडित कृष्ण कांत झा द्वारा संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ व भजनों ने भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया। भजनों की मधुर धुन पर सभी माताओं, बहनों और भाइयों ने भक्ति भाव से नृत्य किया।

भगवान की आरती के पश्चात बड़ी संख्या में आए भक्तों ने भंडारा भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन को सफल बनाने में यूनाइटेड रजत विहार परिवार के दिनेश सिंह, जितेंद्र अवस्थी, सुब्रत मोहाकूद, राकेश दीक्षित, उर्मिला बिष्ट, गिन्नी झा, रोली शर्मा, प्रीति पांडे, शक्ति सिंह, नवनीत पुरवार, अरुण गौड़, आरके पांडे, एसएन मिश्रा, रविकांत शर्मा, जीपी शर्मा, प्रज शर्मा, महेंद्र ध्यानी, अनिल भट्ट, अनिल केएस, सीएस बिष्ट, एसएस परिहार, दीवान बिष्ट, राजीव धर, सुभाष चंद्र डियूंङि, सीएम रस्तोगी, अवनीश बाजपेई, आशुतोष वर्मा, अश्विनी सिन्हा सहित अन्य सम्मानित निवासियों ने सक्रिय योगदान किया।
 
राजीव शर्मा ने सभी निवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस आयोजन में सहभागिता के लिए सभी निवासियों को धन्यवाद दिया। आयोजन में सेंकड़ों की संख्या में आए सभी भक्तगण भारतीय संस्कृति के रस में रंग कर इस कार्यक्रम को एकता और सामाजिक समर्पण का प्रतीक बना दिया।