Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

रामनगरी अयोध्या में महाशिवरात्रि के महापर्व के लिए खास तैयारियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मंदिरों के शहर अयोध्या में रविवार को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि के महापर्व के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे हैं। महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रामनगरी पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए खास इंतजाम किए हैं। बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

अयोध्या में शिवरात्रि के त्योहार की एक खास बात शिव बारात है। शहर में जुलूस के तौर पर धूम-धाम के साथ भगवान शिव की बारात निकाली जाती है। इसमें झांकियों भी शामिल होती हैं। श्रद्धालु शिव के गण के रूप में सजते हैं और कलाकार संगीतमय कार्यक्रम पेश करते हैं। 

शहर में महाशिवरात्रि उत्सव का केंद्र नागेश्वरनाथ मंदिर होता है। हिंदुओं का खास त्योहार माना जाने वाला महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाया जाएगा।