Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

यूपी: वाराणसी में छठ पर्व पर रौनक, बाजार सजे, घाटों पर खास तैयारी

चार दिन का छठ पूजा त्योहार 17 नवंबर से शुरू हो गया है। इस त्योहार में श्रद्धालु उपवास करते हैं और आखिरी दो दिन सूर्य देव को 'अर्घ्य' देते हैं।  शुक्रवार को पहले दिन की शुरुआत 'नहाय-खाय' से होती है, जिसका अर्थ है "नहाना और खाना।" पहले दिन से ही वाराणसी के घाटों पर तैयारियां जोरों पर हैं।

छठ पूजा मनाने के लिए गंगा नदी के किनारे बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाट बनाए गए हैं। छठ दिवाली के छह दिन बाद खास तौर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। दूसरे राज्यों में रह रहे इन राज्यों के लोग भी इसे मनाते हैं। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व को श्रद्धालु बड़े ही प्रेम और सद्भाव के साथ मनाते हैं, प्रार्थनाएं करते हैं।

इस साल चार दिन तक चलने वाला छठ का त्योहार 17 नवंबर को शुरू हुआ और 20 नवंबर को खत्म होगा।