Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US का अलर्ट, लेबनान की यात्रा से बचें     |   सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे     |   सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |  

कानपुर का भूतेश्वर महादेव मंदिर, मान्यता है कि देवी सीता ने यहां किया था जलाभिषेक

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के एक कोने में मौजूद है भूतेश्वर महादेव मंदिर। अपने अनोखे इतिहास के लिए प्रसिद्ध इस मंदिर में लोग विशेष मौकों पर पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर के पुजारी के अनुसार, भूतेश्वर महादेव मंदिर का पौराणिक महत्व रामायण काल से जुड़ा हुआ है।

सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर आसपास के इलाकों से कई श्रद्धालु यहां पूजा-पाठ करने पहुंचे। श्रद्धालु यहां आशीर्वाद लेने के लिए के लिए आते हैं और जब उन्हें वरदान मिल जाता है तो वे आस्था के प्रतीक के तौर पर यहां पीतल की घंटियां बांधते हैं।