Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

छत्तीसगढ़: विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, मुख्यमंत्री का 21 अगस्त से जापान दौरा

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। प्रदेश कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ राजभवन में राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्रिपद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने आगामी जापान दौरे की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान जाकर प्रदेश के लिए निवेश बढ़ाने का प्रयास करेंगे

विष्णुदेव साय ने कहा, "तीनों को बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं। अब हमारा परिवार पूरा हो गया है। अब सरकार और द्रुत गति से दौड़ेगी"।