Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज हरियाणा दौरा

हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए महज एक हफ्ते का वक्त बचा है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में हैं. हर कोई उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहा है. इस बीच बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की रैलियों का दौर भी जारी है. 

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 सितंबर को हिसार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 सितंबर शुक्रवार को रेवाड़ी में जनससभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वो अंबाला के मुलाना और कुरुक्षेत्र के लाडवा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे.