Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

शरद पवार का आज 84वां जन्मदिन, अजित पवार ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार का आज 84वां जन्मदिन है। इस अवसर पर अजित पवार ने उन्हें बधाई दी है। अजित पवार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-आदरणीय श्री शरद पवार साहब को दिल से जन्मदिन की शुभकामनाएं... आपको उत्तम स्वास्थ्य मिले और आप दीघार्यु हों। फिलहाल दोनों नेता दिल्ली में हैं। अजित पवार ने महाराष्ट्र कैबिनेट गठन को लेकर कल देर रात अमित शाह से मुलाकात की थी। 

चाचा शरद पवार के जन्मदिन के अवसर पर आज अजित पवार उनसे दिल्ली में मुलाकात भी कर सकते हैं. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार फिलहाल दिल्ली में हैं. उन्होंने महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.

शरद पवार भी दिल्ली में ही हैं. इस बीच अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से मिल सकते हैं. दरअसल, शरद पवार के जन्मदिन के खास मौके पर उनके भतीजे उनसे मिलने जा सकते हैं और सामने से शुभकामनाएं दे सकते हैं. 

शरद पवार का जन्म 12 दिसंबर 1940 को पुणे के बारामती गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम गोविंदराव पवार और माता का नाम शारदाबाई पवार है. शरद पवार का राजनीतिक सफर साल 1967 से शुरू हुआ जब वह बारामती से पहली बार विधायक चुने गए. इसके बाद शरद पवार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.