Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और नवाचार नीति के ज़रिए युवाओं को नए अवसर, तकनीकी संस्थानों तक पहुंचेगी पहल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की तरक्की में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नए अवसर बने रहे हैं। प्रदेश की युवा शक्ति को स्टार्टअप और इनोवेशन के जरिए सशक्त बनाने का रोडमैप तैयार है, जिसका मकसद छात्र-केंद्रित नवाचार और इन्क्यूबेशन सिस्टम बनाना, साथ ही इंटिलेक्चुअल प्रॉपर्टी पर जागरूकता बढ़ाना है।

इन नई नीति के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी क्षेत्र के युवाओं को भी जोड़ेगी। इसके लिए जनजातीय इलाकों में भी नवाचार केंद्र स्थापित करने की योजना है। हालांकि आई हब जैसे कई सेंटर काम कर रहे हैं, जहां युवा अपने आइडिया पर काम करते हैं और सरकार इन युवाओं के स्टार्टअप की योजना को सपोर्ट करती है।

छत्तीसगढ़ सरकार की नीति का लक्ष्य है प्रदेश के 100 तकनीकी संस्थानों के 50 हज़ार छात्रों तक पहुंच बनाना। 150 से ज्यादा स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेट करना। इससे युवाओं को नई सोच और तकनीक विकसित करने में मदद मिलेगी।

ये नीति छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए केवल एक करियर विकल्प नहीं बल्कि तकनीक के माध्यम से समाज में योगदान देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है और प्रदेश को डिजिटल युग में अग्रणी बनाएगा।