Breaking News

यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |   NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम     |   योग-डे के लिए 7 दिन कोलकाता का रेड रोड बंद... शुभेंदु सरकार के आदेश को HC में चुनौती, होगी सुनवाई     |   कानपुर में बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत     |   दिल्ली पहुंचे यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे, बोलें- मैं उद्धव के साथ हूं     |  

'हथियार यूरोप के, निशाना भारत', जयशंकर का पश्चिमी देशों को करारा जवाब

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत के रुख की आलोचना करने वाले यूरोपीय देशों को कड़ा जवाब दिया है। फिनलैंड में आयोजित एक सत्र में उन्होंने कहा कि भारत ने कभी यूरोप को खतरे में नहीं डाला, जबकि यूरोप ने हमेशा ऐसे हथियार बेचे जिनका इस्तेमाल वर्षों तक भारत के खिलाफ हुआ। 

जयशंकर ने रूस से तेल खरीदने के फैसले को सही ठहराते हुए खुलासा किया कि 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद खुद अमेरिका ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए भारत से विशेष तौर पर रूसी तेल खरीदने को कहा था।