Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

51 साल की हुई दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में मनाया जन्मदिन

Haryana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरियाणा स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में शनिवार को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई शीर्ष केंद्रीय मंत्रियों समेत बीजेपी नेताओं ने रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर बधाई दीं। 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। दिल्ली की सेवा में वह हमेशा सक्रिय रही हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के कल्याण के लिए कई पहल की हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।" 

सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनका ‘‘सदैव प्रेरणादायक’’ मार्गदर्शन उनकी (गुप्ता की) सार्वजनिक सेवा यात्रा के लिए निरंतर शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है। 

रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "मुख्यमंत्री के रूप में मैं 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के आपके दृष्टिकोण को सार्थक परिणामों में बदलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।" 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनके जन्मदिन पर बधाई दीं। जुलाना में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पार्टी के अन्य नेताओं ने स्वागत किया। दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि उनका जुलाना और नंदगढ़ में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।