Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने ली पुलिस अफसरों की बैठक

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस अफसरों की बैठक ली है। जिसमें उन्होंने रायपुर जिले में लॉ एंड आर्डर को लेकर SSP समेत रायपुर सांसद और विधायकों से चर्चा की। बैठक में डिप्टी सीएम ने पुलिस अफसरों से भी कार्रवाई में आ रही समस्याओं को पूछकर समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा रायपुर के ट्रैफिक को लेकर भी दिशा निर्देश दिए हैं।

इस बैठक में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा, धरसीवां से विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए। इस बैठक को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बैठक में राजधानी को लेकर चर्चा की गई है। जिसमें रायपुर जिले में गुंडे, बदमाश, अतिक्रमणकारी के अलावा जनता में डर फैलाने वाले लोगों पर एक्शन तेज करने पर चर्चा की गई है।

इस बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस अफसरों को अनेकों दिए...

  1. रायपुर जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए। इस अभियान में हिस्ट्रीशीटर पर थाना स्तर पर सुनिश्चित हो।
  2. रायपुर में जिन इलाकों पर ट्रैफिक जाम की समस्या अधिक है, पुलिस ऐसी जगहों को चिन्हित करें। आसपास के व्यापारियों और आम जनता से सुझाव लेकर जाम से निपटने के लिए उपाय करें।
  3. जिले के थानों में दर्ज पेंडिंग मामलों के समाधान में तेजी आए। साथ ही गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हो। साथ ही सक्रिय अपराधियों के पर कड़ी नजर रखी जाए।
  4. रायपुर में जुआ, सट्टा और नशा के खिलाफ एक्शन में तेजी आए। पुलिस इन मामलों के मुख्य सरगना तक पहुंचकर अपराध पर लगाम लगाए।