Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

छत्तीसगढ़ के CM ने भोरमदेव में कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की। साय ने श्रावण के शुभ महीने के दौरान जिले के भोरमदेव गांव में भगवान शिव के प्राचीन मंदिर भोरमदेव मंदिर का दौरा किया और हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी साथ रहे।  सावन सोमवार पर सीएम साय ने भोरमदेव में सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर पहुंचे हजारों शिव भक्तों पर फूलों की बारिश कराई। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ, जब प्रदेश के मुखिया ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की हो।

सीएम की तरफ से की गई फूलों की बारिश का क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों पर पुष्प की। इससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। कांवड़ियों पर फूलों की बारिश के बाद सीएम साय कबीरधाम जिले के पी जी कॉलेज हेलीपेड पहुंचे। जहां जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया।