Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

CM साय ने वित्त आयोग के चेयरमैन और दल से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महानदी भवन मंत्रालय में 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में वित्त आयोग के दल से मुलाकात की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर चेयरमैन और सदस्यों का भी स्वागत किया साथ ही दल के छत्तीसगढ़ आने पर खुशी जताई। श्री साय ने सदस्यों से परिचय कर छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। वित्त आयोग का दल नवा रायपुर और जगदलपुर का भ्रमण करेगा।