Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

CM साय सहित मंत्रियों का दिल्ली दौरा, छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह करीब 9 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा रात की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की भी इस दौरे पर जाने की खबर सामने आई है।  मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। 

मुख्यमंत्री के इस दौरे में जाने की खबर के बाद छत्तीसगढ़ में रजनीतिक हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सीएम साय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। 

बता दें कि राज्‍य कैबिनेट में मंत्री के 2 पद खाली हैं। एक पद पहले से खाली रखा गया था, जबकि दूसरा पद वरिष्‍ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्‍तीफे की वजह से खाली हुआ है। राज्‍य कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों की एंट्री होनी है। ऐसे में सीनियर नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम साय योग्य दावेदारों के नाम पर भी मंथन कर सकते हैं।