Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

बीएसपी सुप्रीमो मायावती का आज हरियाणा दौरा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ऐसे में बुधवार से प्रदेश में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां होंगी। अगले एक सप्ताह तक हरियाणा में सभी राजनीतिक दल रैलियों और रोडशो के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। आज पीएम नरेंद्र मोदी गोहाना आएंगे। पहले यह रैली 26 सितंबर को थी, लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन की वजह से इसे एक दिन पहले शिफ्ट किया गया है।

हरियाणा के चुनाव में दलित मतदाता बड़ा मुद्दा बन चुके हैं। इसके चलते बीएसपी सुप्रीमो कुमारी मायावती दलित मतदाताओं को लामबंद करने के लिए मैदान में उतरेंगी। बीएसपी सुप्रीमो मायावती 27 सितंबर को फरीदाबाद के पृथला, 30 सितंबर को करनाल के असंध और एक अक्टूबर को यमुनानगर के छछरौली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी इस बार इंडियन नैशनल लोकदल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।