सहारनपुर के सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशान साधा है, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र के साथ अपना चित्र लगाकर बाबा साहब का अपमान किया है। समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार के दौरान कभी भी दलितों को सम्मान नहीं दिया है ना ही कभी ऊंचे पदों पर बिठाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस भी दिखावे की राजनीति कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हमेशा बाबा साहब को सम्मान दिया गया है। पहलगाम की घटना को प्रदेश अध्यक्ष ने बहुत ही निंदनीय घटना बताया है और कहां की नरेंद्र मोदी सरकार पहलगाम की घटना को करने वाले एवं उनके सहयोगियों को कड़ी सजा देगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तिखा हमला
You may also like
आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण.
पीएम मोदी ने स्वीडन कंपनियों को निवेश बढ़ाने का दिया न्योता, बोले- भारत की 'सुधार एक्सप्रेस' पूरी रफ्तार पर.
2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, नितिन नवीन 29-30 मई को करेंगे राज्य का दौरा.
Kerala: छात्र संघ से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सियासी सफर, जमीन से जुड़े नेता हैं वीडी सतीशन.