Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

छत्तीसगढ़ में मानसून सत्र के बीच 20 अफसरों के ट्रांसफर

लोकसभा चुनाव खत्म हो जाने के बाद छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। आए दिन आईएएस-आईपीएस समेत विभिन्न विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार देर रात को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा एवं सचिवालय सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया। इस आदेश में 20 अधिकारियों/ कर्मचारियों के नवीन पस्थापना के आदेश जारी किए गए है।