Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

आखिर क्यों होता है सास और बहू के बीच झगड़ा? इसमें हमेशा आदमी है पिसता...

आज के वक्त में अधिकांश घरों की समस्या सास-बहू की लड़ाई है। क्योंकि सास-बहू का रिश्ता सबसे नाजुक और संवेदनशील होता है। इस रिश्ते में जरा सी भी चूक पूरे रिश्ते का मर्म बदल देता है। जिस वजह से हमेशा लड़के की शामत आ जाती है, वह बीबी की सुने या मां की, इसी द्वंद के साथ वह पूरा जीवन बिता देता है। सास-बहू के बीच झगड़े की वजह कई हो सकती हैं, जैसे- जेनरेशन गैप, अधिक बातचीत न होना इत्यादि। तो चलिए जान लेते हैं कौन सी वजह हैं जिनकी वजह से सास-बहू की अनबन चलती रहती है। 

जिम्मेदारियों में अड़चन
शादी के बाद घर में बहू की नई भूमिका और जिम्मेदारियां आती हैं, जिनसे सास की भूमिका में बदलाव महसूस हो सकता है। इससे दोनों के बीच एक असुरक्षा या प्रभुत्व की भावना आ सकती है, जिससे झगड़ा होता है।

जेनरेशन गैप
सास और बहू के बीच पीढ़ियों का अंतर होने के कारण उनके विचार, लाइटस्टाइल और वैल्यू में काफी अंतर होता है। पुरानी पीढ़ी की मान्यताएं और परंपराएं नई पीढ़ी के आधुनिक विचारों से टकरा सकती हैं, जिससे आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

लड़के की वजह से
सास अक्सर यह महसूस करती हैं कि शादी के बाद बेटा उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल हो रहा है क्योंकि उसका ध्यान अब पत्नी पर केंद्रित हो जाता है। इस भावना से ईर्ष्या या असुरक्षा बढ़ सकती है, जो बहू के प्रति नकारात्मक रवैया पैदा करती है और उधर पत्नी को लगता है कि उनका पति अपनी मां की अधिक सुन रहा है, इसलिए वह सास के प्रति कटु भाव रखती है। इस बीच लड़का बेचारा पिस जाता है। 

कम्युनिकेशन गैप 
अगर सास-बहू के बीच खुलकर बातचीत नहीं होती या गलतफहमियों को समय पर सुलझाया नहीं जाता, तो छोटी-छोटी बातें बड़ा रूप ले लेती हैं। कम्युनिकेशन की कमी अक्सर रिश्ते में दूरी और तनाव पैदा करती है।

पारिवारिक राजनीति
कई घरों में पारिवारिक राजनीति भी सास-बहू के रिश्ते में तनाव पैदा करती है। परिवार के अन्य सदस्य जैसे देवरानी, ननद या अन्य रिश्तेदार बीच-बचाव करते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। इन सब वजहों से सास-बहू के बीच झगड़े होते हैं, लेकिन सही कम्युनिकेशन, आपसी सम्मान और एक-दूसरे की भावनाओं को समझकर इन समस्याओं का हल किया जा सकता है।