Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

Paris Olympics: इंडियन बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबले में हारे

पेरिस ओलंपिक में मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन को मौजूदा चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन से हार का सामना करना पड़ा। 2021 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले अल्मोड़ा के 22 साल के खिलाड़ी ने पहले गेम में तीन अंकों की बढ़त और दूसरे गेम में 7-0 की बढ़त गंवा दी और 20-22, 14-21 से हारे। 

सेन के पास ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बनने का एक और मौका होगा जब वह कांस्य पदक प्लेऑफ में हिस्सा लेंगे। भारत ने बैडमिंटन में कभी भी ओलंपिक गोल्ड पदक नहीं जीता है। पीवी सिंधु ने रियो और टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर और ब्रॉन्ज जीता था। साइना नेहवाल ने लंदन खेलों में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।