Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

टिकटॉक बंद होगा या नहीं? अमेरिका और चीन की बातचीत में टला फैसला

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत स्पेन के मैड्रिड में हो रही है। अमेरिका की तरफ से वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर इसमें शामिल हैं, जबकि चीन की तरफ से डिप्टी पीएम लिफेंग बातचीत कर रहे हैं। 

इस बातचीत के बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को लेकर बड़ी बात कही है। अमेरिका में चीनी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक की डेडलाइन जनवरी 2025 तक थी, लेकिन बाद में इसे 17 सितंबर तक बढ़ा दिया गया। अब सवाल है कि क्या टिकटॉक अमेरिका में बंद हो जाएगा या नहीं।

ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक चलेग या नहीं, यह पूरी तरह से चीन पर निर्भर है। उन्होंने यह भी कहा कहा कि बच्चों को टिकटॉक बहुत पसंद आता है। पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की कंपनियां टिकटॉक खरीद सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें नियमों के तहत इजाजत लेनी होगी। इसी वजह से यह प्रक्रिया धीमी चल रही है।