Breaking News

ईरानी हमले के बाद इजरायल ने एक्टिव किया आयरन डोम     |   ईरान ने दागीं 70 मिसाइलें, हमले के बाद ईजरायल में बज रहा सायरन     |   अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने ईरान पर बोला धावा, युद्धपोत अब्राहम लिंकन से हमला     |   इजरायल के बाद अब ईरान ने भी बंद किया एयरस्पेस     |   हमले के बाद पूर्वी और पश्चिमी तेहरान में काटी गई मोबाइल फोन लाइनें, इंटरनेट कनेक्टिविटी भी वीक     |  

कौन है रजा पहलवी? जिसकी अपील के बाद ईरान में विरोध-प्रदर्शन ले रहा है राजनैतिक रूप

ईरान में आर्थिक तंगी, बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी और मुद्रा में रिकॉर्ड गिरावट के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शन अब निर्वासित राजकुमार रजा पहलवी की अपील के बाद राजनैतिक रूप लेते दिख रहा हैं। रजा पहलवी की अपील के तुरंत बाद ईरान से और ज्यादा विरोध-प्रदर्शन की खबरें आने लगीं हैं। अधिकारियों ने देश में जन-आक्रोश को देखते हुए इंटरनेट और संचार सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

1960 में तेहरान में जन्मे रजा पहलवी, ईरान के अंतिम सम्राट मोहम्मद रजा शाह पहलवी के बेटे हैं, जिन्हें 1979 की इस्लामी क्रांति में सत्ता से हटा दिया गया था। बचपन में ही युवराज घोषित किए जाने के बाद वो चार दशक से ज्यादा वक्त तक अमेरिका में निर्वासन में रहे।

रजा पहलवी का कहना है कि वो राजशाही की वापसी की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि ईरान की भावी राजनैतिक व्यवस्था पर जनमत संग्रह के पक्ष में हैं। लेकिन आलोचकों का तर्क है वो पश्चिमी सरकारों के साथ बहुत करीब से जुड़े हुए हैं।

फिलहाल, वो ईरान में सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बने हुए हैं, क्योंकि ईरान में बड़े पैमाने पर जारी प्रदर्शन के पीछे कोई मजबूत नेतृत्व नहीं है। यही वजह है कि अर्थव्यवस्था के खस्ताहाल को लेकर शुरू हुआ विरोध अब राजनैतिक रूप लेता जा रहा है।