Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

Washington DC Plane Crash: अमेरिका में पैसेंजर प्लेन और हेलिकॉप्टर में टक्कर

अमेरिका में आज सुबह-सुबह प्लेन क्रैश से खलबली मच गई है. रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास आसमान में एक पैसेंजर प्लेन की हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई. यह प्लेन क्रैश एयरपोर्ट के नजदीक हुआ. राहत बचाव कार्य जारी है. फायरबोट्स मौके पर मौजूद हैं.

एयरपोर्ट के ऊपर एक यात्री विमान और हेलिकॉप्टर के बीच टक्कर हुई थी. पैसेंजर प्लेन ने हेलिकॉप्टर में टक्कर मारी है. पैसेंजर प्लेन में 60 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों के मरने की आशंका है. फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे विमान ने रीगन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर को टक्कर मारी. इस टक्कर के बाद आग का गोला आसमान में दिखता है. इस बीच घटना के बाद सभी उड़ानें रोक दी गई हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. डोनाल्ड ट्रंप को भी इस हादसे की सूचना दे दी गई है.

अमेरिकन एयरलाइन्स की फ्लाइट 5342 और ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर के बीच में यह टक्कर हुई है. बताया जा रहा है कि यह सेना का हेलिकॉप्टर था. वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद विमान आग का गोला बन जाता है. आसमान में चिंगारी फूट जाती है.

बहरहाल, रीगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक हेलीकॉप्टर और छोटे विमान के बीच टक्कर के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गई हैं. सभी यात्रियों के मरने की आशंका है. घटना में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. इस हादसे के बाद से खलबली मच गई है. अमेरिका में शोक की लहर है.