Breaking News

रोमांचक T20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया     |   कांवड़ यात्रा को लेकर UP सरकार की बैठक, पुलिस तय करेगी डीजे की ध्वनि सीमा     |   J-K: कुलगाम में एक और एनकाउंटर, चिनिगाम गांव में गोलीबारी     |   सूरत में इमारत गिरी, 5-6 लोग बिल्डिंग में थे, रेस्क्यू अभी चल रहा है- कमिश्नर अनुपम सिंह     |   हाथरस भगदड़: देव प्रकाश मधुकर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |  

ब्रिटेन में चुनाव के लिए वोटिंग जारी, प्रधानमंत्री के तौर पर अधर में ऋषि सुनक का भविष्य

London: ब्रिटेन में गुरुवार को करीब 40,000 पोलिंग सेंटरों पर वोटिंग जारी है। इसमें लाखों लोगों के वोट डालने की उम्मीद है। देश भर में पोलिंग सेंटर लोकल समय के अनुसार सुबह सात बजे खुल गए। इसके साथ ही वोटर अपना नेता चुनने के लिए घरों से बाहर निकले।

चुनाव में करीब 46.5 मिलियन ब्रिटिश नागरिक वोट डालने के लिए पात्र हैं। वोटर 650 निर्वाचन क्षेत्रों में संसद सदस्यों को चुनने के लिए वोट करते हैं - जिसमें बहुमत के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है। 44 साल के सुनक 14 साल सत्ता में रहने के बाद वोटरों की नाराज़गी का सामना कर रहे हैं और छह हफ्ते के चुनाव अभियान के दौरान उन्हें 61 साल के कीर स्टारमर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी से काफ़ी पीछे रहना पड़ा है।

वोट डालने के बाद बूथ रात 10 बजे बंद हो जाते हैं। इसके बाद फोकस एग्जिट पोल पर चला जाता है कि ब्रिटेन में क्या होने वाला है। वोटिंग खत्म होने के बाद पूरे देश में वोटो की गिनती तुरंत शुरू हो जाती है। आधी रात से ठीक पहले पहले रिजल्ट आने की उम्मीद है। 2019 के आम चुनाव में कंजर्वेटिव की जीत हुई थी। पार्टी ने 365 सीटें जीतीं थी। लेबर पार्टी ने 202 सीटें जीतीं थीं।