Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

Paris Olympics: विनेश फोगाट ने किया बड़ा उलफेर, मौजूदा चैंपियन को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के महिला 50 किलोग्राम कैटेगरी के शुरूआती दौर में जापान की युई सुसाकी को हरा कर बड़ा उलटफेर किया। विनेश ने प्वाइंट के आधार पर 3-2 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

जापानी खिलाड़ी ने पहले बढ़त बना ली थी लेकिन  फिर विनेश ने भारी उलटफेर करते हुए प्वाइंट के अंतर से जीत हासिल कर आखिरी आठ में जगह बना ली। ये सुसाकी की गैर-जापानी विरोधियों के खिलाफ 95 मैचों में पहली हार है। मैच के दौरान विनेश की डिफेंसिव एप्रोच सुसाकी पर भारी पड़ी।