Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

'Vampire Diaries' स्टार Paul Wesley ने नताली कुकेनबर्ग से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

हॉलीवुड की मशहूर सीरीज 'द वैम्पायर डायरीज' के स्टार पॉल वेस्ली ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली कुकेनबर्ग से शादी कर ली है। दोनों ने बेहद निजी समारोह में शादी रचाई, जिसकी जानकारी नताली ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर दी। नताली कुकेनबर्ग ने 13 जुलाई को इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में उनके साथ पॉल वेस्ली, उनका पालतू कुत्ता और शादी संपन्न कराने वाले अधिकारी भी नजर आए, जिससे साफ है कि समारोह बेहद सीमित लोगों की मौजूदगी में हुआ।

तस्वीरों के साथ नताली ने लिखा, "Mr. and Mrs. and the Best Boy Greg." शादी में पॉल वेस्ली ने नेवी ब्लू सूट और ब्लैक टाई पहनी, जबकि नताली ने डिजाइनर Galia Lahav का सफेद सिल्क वेडिंग गाउन पहना। डिजाइनर ने कहा कि यह ड्रेस एक शांत, खूबसूरत और निजी शादी के लिए बिल्कुल उपयुक्त थी।

शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। पॉल वेस्ली की 'द वैम्पायर डायरीज' की सह-कलाकार नीना डोब्रेव ने कमेंट करते हुए लिखा, "Congratulations!!!!" पॉल वेस्ली और नताली कुकेनबर्ग ने जुलाई 2025 में अपनी सगाई का ऐलान किया था। उस समय नताली ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, "Yes. Always and forever." दोनों ने 2022 के आसपास एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। पॉल वेस्ली इससे पहले टॉरी डेविटो (2011-2013) और इनेस डी रामोन (2019-2022) से शादी कर चुके हैं। अब उन्होंने नताली कुकेनबर्ग के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है।