Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

ईरान की नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे जहाज पर अमेरिकी सेना की फायरिंग

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने ओमान की खाड़ी में पनामा के झंडे वाले एक जहाज पर गोलाबारी की, जिसने ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए अमेरिकी नाकेबंदी को चकमा देकर निकलने की कोशिश की थी। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर आर्थिक दबाव बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने बताया कि जहाज ने रुकने की चेतावनियों की अनदेखी की। इसके बाद एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर ने एम/वी वेला नोवा के इंजन कक्ष पर मिसाइलें दागीं, जिससे जहाज चलने की स्थिति में नहीं रहा। यूएस सेंट्रल कमांड के बयान में ये नहीं बताया गया कि इस कार्रवाई में जहाज के चालक दल का कोई सदस्य हताहत हुआ या नहीं।