Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

अमेरिकी सेना ने मादक पदार्थ तस्करी के संदेह में फिर किया जहाज पर हमला, तीन की मौत

America: अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने पूर्वी प्रशांत महासागर में उस जहाज पर हमला किया जिसके जरिए मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी।

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर बताया कि जहाज पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल होने वाले मार्गों से गुजर रहा था और उसके जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी।

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने कहा कि हमले में तीन लोग मारे गए। पोस्ट के साथ जुड़े एक वीडियो में जहाज जलक्षेत्र से गुजरता दिखाई दे रहा है और हमले के बाद उसमें आग लग जाती है।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई के तहत इस तरह के जहाजों को निशाना बना रहा है अब तक इन हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है। सितंबर की शुरुआत से कैरेबियाई सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में ऐसे कम से कम 43 हमले किए गए हैं।