Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

इजराइल हमास जंग पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव पारित किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शनिवार को इजराइल और गाजा के बीच चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए मानवीय संघर्ष विराम का प्रस्ताव पारित किया है, हालांकि यह बता दें कि यह प्रस्ताव बाध्यकारी नहीं है। सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र की यह पहली प्रतिक्रिया है। इस हमले के बाद इजराइल ने हमास को खत्म करने की प्रतिज्ञा ले ली है।  

इजराइल पर हमास के अचानक हुए हमले के कारण 1400 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसके बाद इजराइल हमास पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की 10वीं आपात बैठक में 193 सदस्यों ने प्रस्ताव पर मतदान किया। इस मसौदे का प्रस्ताव जॉर्डन ने दिया जिसे बांग्लादेश, मालदीव, पाकिस्तान, रूस और दक्षिण अफ्रीका सहित 40 से अधिक देशों ने को-स्पान्सर (सह-प्रायोजित) किया। 

इस प्रस्ताव का नाम "नागरिकों की सुरक्षा और कानूनी और मानवीय दायित्वों को कायम रखना" था। इस प्रस्ताव पर मतदान में 120 देशों ने इसके पक्ष में मतदान किया वहीं 14 ने इसके खिलाफ और 45 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया।