Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

उत्तराखंड के दो युवकों की पोलैंड में मौत

उत्तराखंड के दो युवकों की पोलैंड में नहाते समय बीच में डूबने से मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है. जिन्हें भारत लाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

दीपक राणा (24) और अनिकेत नेगी दोनों निवासी पोलैंड में नौकरी करते थे। रविवार को दोनों नहाने के लिए बीच पर गए थे, जहां दोनों बीच में डूब गए। पोलैंड पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। ऋषिकेश में दोनों युवकों के परिजनों को भारतीय दूतावास ने घटना की जानकारी दी। दोनों युवकों के शव पोलैंड से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।