Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ट्रंप G20 में भाग नहीं लेंगे, अब 'स्वयंभू विश्वगुरु' जाएंगे, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष

New Delhi: कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दक्षिण अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किए जाने का हवाला देते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया कि अब "स्वयंभू विश्वगुरु" इसमें भाग लेने जाएंगे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "अब जब राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि वह कुछ दिनों बाद 22-23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे, तो हम निश्चिंत हो सकते हैं कि स्वयंभू विश्वगुरु स्वयं व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे। कभी न कभी,कहीं न कहीं...।"

ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि उन्होंने व्यापार के माध्यम से मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोका था। हालांकि, भारत का कहना है कि पाकिस्तान के साथ शत्रुता समाप्त करने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। दक्षिण अफ्रीका ने एक दिसंबर 2024 को एक साल के लिए जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी और वह 22 और 23 नवंबर को जोहानिसबर्ग में इस समूह के नेताओं की शिखर बैठक की मेजबानी करेगा।