Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

त्रिपुरा: बांग्लादेश ने अगरतला से वीजा सेवाएं फिर शुरू की

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग ने वीजा और कांसुलर सेवा दोबारा शुरू कर दी है। ये सेवाएं करीब दो महीने पहले बंद कर दी गई थीं।

ये फैसला यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है। अब वे वीजा और महत्वपूर्ण कागजी कार्रवाई के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं।

ढाका में हिंदू भिक्षु चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अगरतला में मिशन परिसर में तोड़फोड़ की थी। इसके एक दिन बाद, यानी तीन दिसंबर, 2024 से बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग ने सेवाएं बंद कर दी थीं। उस घटना के बाद पुलिस ने मिशन की सुरक्षा बढ़ा दी है।