Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

ईरान में तीन भारतीय लापता हैं: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ईरान में तीन भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने इस मुद्दे को तेहरान के सामने गंभीरता से उठाया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "ये मामला दिल्ली में ईरानी दूतावास और तेहरान में ईरानी विदेश मंत्रालय के सामने उठाया गया है।"

उन्होंने कहा, "विदेश मंत्रालय और तेहरान में भारतीय दूतावास ईरान के अधिकारियों के संपर्क में हैं और लापता नागरिकों का पता लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी सहायता का अनुरोध किया गया है।"