Breaking News

भारत में महंगी हुई कैन वाली 'डाइट कोक', 10 फीसदी से अधिक बढ़े दाम     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’, अभिजीत दिपके ने कहा     |   दिल्ली: सरकार और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग जारी     |   जेपी नड्डा संग बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचा सीजेपी प्रतिनिधिमंडल     |   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार तक स्थगित     |  

तो होगा खून-खराबा, डोनाल्ड ट्रंप ने आखिर क्यों कही ये बात

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में अभी लगभग 8 महीने का समय बाकी है, लेकिन देश में चुनावी पारा बढ़ने लगा है. इस चुनाव में लगभग तय हो चुका है कि इस बार भी मुकाबला जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच ही होना है. इसे लेकर दोनों नेताओं ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ओहियो में एक रैली संबोधित करते हुए एक विवादित बयान दे दिया. रैली के दौरान ट्रंप ने कहा कि नवंबर का राष्ट्रपति चुनाव अमेरिकी इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण तारीख होगी, इसके आगे ट्रंप ने धमकी दी कि अगर वे इस चुनाव में राष्ट्रपति नहीं बनते हैं तो देश में ‘खून-खराबा’ होगा. इसके अलावा उन्होंने अपने चुनाव लड़ने को देश के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया है.