Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ट्रंप प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर एंटीफा को 'घरेलू आतंकवादी संगठन' किया घोषित

ट्रंप प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर एंटीफा को 'घरेलू आतंकवादी संगठन' घोषित कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार तड़के कहा भी था कि वो एंटीफा को एक ‘आतंकवादी संगठन’ घोषित करने की योजना बना रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे औपचारिक रूप देने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने कहा, "एंटीफा एक हिंसक, कट्टरपंथी वामपंथी आतंकवादी संगठन है इसीलिए राष्ट्रपति ट्रंप आज ही एंटीफा को घरेलू आतंकवादी समूह घोषित करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे।" उन्होंने ये भी कहा कि व्हाइट हाउस एंटीफा के वित्तपोषण नेटवर्क की जांच करेगा। एंटीफा, ‘‘एंटी-फासिस्ट्स’’ (फासीवाद विरोधी) का संक्षिप्त रूप है, जो अति-वामपंथी उग्रवादी समूहों के लिए एक व्यापक शब्द है न कि कोई एक संगठन है। ये समूह खासतौर से प्रदर्शनों के दौरान फासीवादियों और नव-नाजियों का विरोध करते हैं।