Breaking News

पटना: फैजल खान की गिरफ्तारी की आशंका के बीच KGS सेंटर पर छात्रों की भारी भीड़     |   ‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग’, स्विट्जरलैंड राजदूत के दौरे पर बोले MEA प्रवक्ता     |   फैजल खान मामला: 'किसी के बहकावे में ना आएं छात्र', पटना पुलिस ने जारी की एडवाइजरी     |   INDIA ब्लॉक की बैठक में शिवसेना (यूबीटी) वर्चुअली हो सकती है शामिल     |   मुजफ्फरपुर ICU अग्निकांड: प्रसाद हॉस्पिटल के डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, मालिक फरार     |  

लोगों के दिलों को छू रही है नन्हें जापानी बंदर ‘पंच’ की कहानी, खिलौने के साथ वीडियो वायरल

जापान के एक कोने में एक नन्हा मकाक बंदर अपने नारंगी खिलौने को गले लगाये नजर आया और पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इचिकावा शहर के चिड़ियाघर में रहने वाले सात महीने के पंच को जन्म के कुछ ही दिनों बाद उसकी मां ने छोड़ दिया था, वो झुंड में अकेले ही रहने को मजबूर हो गया।

मां का सहारा न मिलने पर चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे एक ओरंगुटान खिलौना दे दिया, बड़े बंदरों की डांट सुनने के बाद भी पंच उस खिलौने को कसकर पकड़े रहता, उसके साथ सोता, उसके साथ छिपता।

ये वीडियो लोगों के दिलों को छू गए और देखते ही देखते पूरी दुनिया में वायरल हो गए, इसका असर तुरंत हुआ। चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा तो हुआ ही, हुई, कई देशों में आईकिया का वह खिलौना बड़े पैमाने पर बिकने लगा। वैश्विक मीडिया ने पंच की कहानी को प्रमुखता से उठाया।

चिड़ियाघर को शांति बनाए रखने के लिए प्रवेश पर रोक लगाना पड़ा।

अब बदलाव का समय आ गया है। चिड़ियाघर के कर्मचारियों का कहना है कि पंच को दूसरे मकाक बंदर दुलार कर रहे हैं, वह अपनी उम्र के दूसरे बंदरों के साथ खेल रहा है और खुद खाना खा रहा है। वो अब भी खिलौने के साथ सोता है, लेकिन धीरे-धीरे उससे घुलमिल रहा है।

पंच निराशा से आशा की ओर बढ़त रहा है और झुंड आखिरकार अपनी जगह बना रहा है।